कोहली की तरह कप्तानी करेंगे धोनी!
(India) विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को एडीलेड टेस्ट में 48 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी, अंगूठे की चोट से उबरकर वापसी कर रहे धोनी ने कहा ,‘‘ आक्रामक रवैया ही सही है. हमने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जो महत्वपूर्ण है.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ विराट कोहली और मुरली विजय के बीच साझेदारी की मदद से हम लक्ष्य के करीब पहुंच सके. विजय के आउट होने के बाद कुछ विकेट जल्दी गिर गए और हम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाये . वहां से मैच ड्रॉ कराना भी मुश्किल था लिहाजा हम सिर्फ जीत के लिये ही खेल सकते थे.’’ धोनी ने कहा ,‘‘ आगे भी यही रवैया कायम रहेगा, इसके लिये अच्छी शुरूआत, अच्छी साझेदारियां और बड़ा स्कोर जरूरी है, लय हासिल करने के बाद ही आप तय कर सकते हैं कि आगे क्या करना है.’’ भारतीय टीम में से कोई खिलाड़ी इस मैदान पर टेस्ट नहीं खेला है, धोनी भी टीम में वापसी कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि यह ब्रेक उनके लिये जरूरी था

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।