स्‍कूली बच्चों पर आतंकी हमले से सकते में पाक क्रिकेटर
(India) यूनिस ने कहा कि जब आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिल ह्यूज की हाल ही में मौत हुई थी, तब भी हम सभी इतने गमगीन थे कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में एक दिन का खेल स्थगित कर दिया गया। आप समझ सकते हैं कि इस आतंकवादी हमले ने हमारा क्या हाल किया होगा। उन्होंने एक चैनल से कहा कि यह राष्ट्रीय त्रासदी है और बर्बर हरकत है । खिलाडियों के लिये मैच खेलना बहुत मुश्किल होगा। यूनिस खायबर पख्तूनखावा प्रांत के मरदान इलाके से हैं। उन्होंने कहा कि वह इस हमले से काफी दुखी हैं। उन्होंने कहा कि टीम का हर सदस्य मासूम बच्चों के कत्ल से सदमे में हैं। मेरे लिये तो यह मेरे प्रांत की बात है और हर बच्चा मेरे बच्चे की तरह था। मेरा दिल टूट चुका है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि पाकिस्तान बोर्ड क्या करेगा लेकिन अगर मैच स्थगित किया जाता है तो खिलाड़ियों के लिये यह राहत की बात होगी। कोई भी खेलने की मानसिक स्थिति में नहीं है। पाकिस्तान टीम के मैनेजर मोईन खान ने कहा कि पीसीबी ने मैच से पहले एक मिनट का मौन रखने का फैसला किया है और सभी खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टियां बांधकर खेलेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।