पदक लेने से इनकार करने पर सरिता पर लगा एक साल का प्रतिबंध
(India) सरिता पर यह कार्रवाई इंचियोन एशियाई खेलों के दौरान कांस्य पदक लेने से इनकार करने पर की गई है। सरिता के साथ ही भारत के विदेशी कोच बीआई फर्नाडेज पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इंचियोन खेलों में मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरियन खिलाड़ी पार्क को सरिता देवी के खिलाफ विवादित रूप से विजयी घोषित किया गया था। इस पर सरिता समेत कई लोगों ने हैरानी जताई थी। विरोधस्वरूप सरिता ने पदक वितरण समारोह में कांस्य पदक लेने से इनकार कर दिया था और अपना पदक पार्क को ही पहना दिया था। आईबा ने सरिता के इस कदम का गलत ठहराया और उसे अस्थायी रूप अनिश्चित समय के लिए बर्खास्त कर दिया था। हालांकि सरिता ने अपने बर्ताव के लिए माफी भी मांग ली थी और भारत की ओर से माफ कर देने की अपील भी की गई थी। इसी महीने की 10 तारीख को सरिता ने पदक भी स्वीकार कर लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।