विजय ने सेंचुरी का श्रेय सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण को दिया
(India) विजय ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 144 रन बनाये जो मेजबान के खिलाफ उसका चौथा टेस्ट शतक है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में मजाकिया लहजे में कहा ,‘ शायद मैं उनके खिलाफ ज्यादा ही खेल रहा हूं ।’ उन्होंने कहा ,‘मुझे हमेशा से आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद रहा है । बचपन में मैने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की काफी पारियां देखी थी ।’ उन्होंने कहा ,‘मैं पहली बार आस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेश में खेल रहा हूं । आस्ट्रेलिया सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है और उसके खिलाफ अच्छे प्रदर्शन से आत्मविश्वास बढता है । टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करके और रन बनाकर बहुत खुशी मिलती है ।’’ गाबा पर पहले दिन भारत ने चार विकेट पर 311 रन बना लिये हैं । भीषण गर्मी में खेले गए मैच में आस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श चोटिल हो गए जबकि मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी थकान के शिकार हुए हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।