आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में मुद्गल समिति की रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई से आईपीएल और चैंपियंस लीग में व्यावसायिक हित रखने वाले प्रशासकों और खिलाड़ियों की सूची मांगी है। न्यायालय ने ये जानकारी उस समय मांगी जब बोर्ड ने बीसीसीआई के नियम में विवादास्पद संशोधन का बचाव शुरू किया। इस नियम के माध्यम से ही खेल के प्रशासकों के हितों के टकराव के प्रावधान से छूट देने के साथ ही आईपीएल और चैंपियंस लीग में टीम खरीदने की अनुमति प्रदान की गई थी। साथ ही कोर्ट ने बीसीसीआई के साथ एन श्री निवासन को फटकार भी लगाई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।