(DELHI, India)
राजेश्वर सिंह ने कहा है कि साल 2021 के अंत तक भारत को मुस्लिम और ईसाइयों से मुक्त करा लेंगे, राजेश्वर सिंह पश्चिमी यूपी में आरएसएस के इस संगठन धर्म जागरण मंच के अध्यक्ष हैं, राजेश्वर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि भारत में मुस्लिम और इसाइयों को रहने का हक नहीं है, अलीगढ़ में धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम के आयोजन की ख़बर के बाद चर्चा में आए धर्म जागरण मंच के नेता राजेश्वर सिंह ने और भी कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं, 3 लाख से अधिक लोगो की घर वापसी करवा चुके हैं, उन्होंने आगरा में हुए घर वापसी कार्यक्रम के बाद पुलिस और मुसलमानो के घर वापसी करने वाले लोगो को भड़काने पर मामले के तूल पकड़ने का आरोप लगाया, राजेश्वर सिंह ने कहा कि, ''मुसलमानों और ईसाइयों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है, इस्लाम विदेशी धर्म है, अगर वो मुसलमान बनके भारत में रहना चाहते हैं तो नहीं रहने दिया जायेगा, चाहे बांग्लादेशी हो चाहे कोई भी हो, यह देश मुसलमानों की संपत्ति नहीं है.'' उन्होंने कहा कि, ''इंडिया इंडिपेंडेंस एक्ट को पढ़िए, उसमें लिखा है कि भारत हिन्दुओं का है और पाकिस्तान मुसलमानों का है, साफ़ लिखा हुआ है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं रहना चाहिए, अगर इस्लाम की चद्दर ओढ़कर यहां रहेंगे तो हम नहीं रहने देंगे, भारत मुसलमानों के लिए है ही नहीं, पाकिस्तान है, बांग्लादेश हैं, आप वहा जाइए रहिये, भारत हिन्दुओं का देश है, हिन्दुओं के हिस्से का देश है, हिन्दुओं की टेरिटरी है और हिन्दू मुसलमानों के आधार पर भारत पाकिस्तान का विभाजन हुआ था, इंडिया इंडिपेंडेंस एक्ट में यह स्पष्ट लिखा हुआ है उसे पढ़िए और पढ़वाइये. इंग्लैंड की संसद ने यह प्रस्ताव पारित किया था.'' उन्होंने आगे कहा कि, ''ईसाई तो तभी चले गए थे सब परन्तु दुबारा डरते-डरते भाग के आ गए, इनका भी इस देश पर कोई अधिकार नहीं है, ईसाइयों का राज ख़त्म हो गया, ईसाइयों का जब राज था तब रह सकते थे लेकिन अब ईसाइयों का राज नहीं है, ईसाइयों को अब अपना डोरी-डंडा समेटना पड़ेगा, ये भारत के हिन्दुओं का शिकार नहीं कर सकते न हम शिकार करने देंगे, भारत मां कोई ईसाई नहीं है, सबको वापस जाना पड़ेगा, अगर भारतीय ईसाई है तो उनको हिन्दू बनकर रहना पड़ेगा और अगर विदेशी ईसाई हो तो उसे वापस जाना पड़ेगा, ये हमारा सत्य अटल सिद्धांत है.''
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।