(India)
स्मिथ को कई विशेषज्ञों ने स्वाभाविक कप्तान बताया है और क्लार्क के हटने के बाद वह चयनकर्ताओं की सर्वसम्मत पसंद थे। चैपल का भी मानना है कि स्मिथ को अच्छी तरह पता है कि उनका काम क्या है। चैपल ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि माइकल क्लार्क को संभवत: कैरेबियाई दौरे पर जाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। वह (स्मिथ) कुछ समय तक कप्तान बना रह सकता है। उन्होंने कहा कि और अगर वह ठीक काम करता है तो मुझे नहीं लगता कि माइकल को दोबारा यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। मुझे लगता है कि यह पद उसे ही रखना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।