(India)
भारत के पहली पारी के 408 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया ने चार विकेट 221 रन पर गंवा दिये। अश्विन ने पत्रकारों से कहा, ‘हम इस समय मैच में आगे हैं। यदि कल सुबह के सत्र में अच्छा प्रदर्शन रहा तो मैच पर शिकंजा कस लेंगे।’ पहले टेस्ट में बाहर रहे अश्विन ने सुबह 35 रन बनाकर भारत को 400 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने पहली स्लिप में दो कैच लपके और शेन वाटसन का विकेट भी लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम कुछ रन और बना सकते थे। मैं अपने आउट होने से निराश हूं। मैंने अच्छी बल्लेबाजी की पूरी कोशिश की। लंबे समय बाद बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन मैं दुखी हूं कि मैंने अपना विकेट गंवा दिया। हम कुछ रन और बना सकते थे।’ पहले टेस्ट में उनकी जगह खेलने वाले लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह सब होता रहता है और सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ। पहले भी कई क्रिकेटरों के साथ हुआ है और आगे भी होगा। टीम की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन होता है और इसकी प्रशंसा करनी चाहिये। मैं इससे सीखने की कोशिश करता हूं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।