रियो ओलंपिक में भारत को मिलेंगे 10 से 12 पदक : थॉमसन
(India) थॉमसन ने आज यहां संवाददाताओं को बताया, ‘वर्ष 2012 में लंदन में हुए ओलंपिक खेलों में हमें केवल छह पदक ही मिले थे, लेकिन वर्ष 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत को 10 से 12 पदक जीतने की पूरी उम्मीद है।’ उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारे खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर रहे है और उन्हें अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उच्च स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा साई के भोपाल, बेंगलुरु, कोलकाता एवं अन्य खेल अकादमियों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे अच्छी तरह से तैयारी कर सकें। थॉमसन ने बताया कि रियो डी जनेरियो ओलंपिक की छह स्पर्धाओं में पदक मिलने की पूरी उम्मीद है, जिनमें कुश्ती, तीरंदाजी, निशानेबाजी, भारोत्तोलन, बैडमिंटन और मुक्केबाजी शामिल हैं। इसके अलावा हाकी में भी हमारा प्रदर्शन हाल ही में अच्छा रहा है, जिससे हमें पदक मिल सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।