हमारी शादी खतरे में नहीं, सानिया और मेरा रिश्ता काफी मजबूत : शोएब मलिक
(India) मलिक ने एक अखबार से कहा ,‘ अभी भी सानिया और मैं दुबई में साथ है और एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं । लेकिन पेशेवर खिलाड़ी होने के कारण हमें अपनी व्यवस्तताओं का भी ध्यान रखना है हालांकि इसके यह मायने नहीं है कि हमारी शादी खतरे में है ।’ वह पाकिस्तानी और भारतीय मीडिया में छपी खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनमें कहा गया है कि उनकी शादी खतरे में है । पाकिस्तानी मीडिया ने यह भी कहा है कि मलिक अभिनेत्री हुमैमा मलिक और उसके परिवार के साथ ज्यादा दिख रहे हैं। इस पर शोएब ने कहा कि हुमैमा उनकी अच्छी दोस्त है । उन्होंने कहा ,‘ मेरा और सानिया का रिश्ता मजबूत है और हमें शादी से पहले से पता था कि यह आसान नहीं होगा । कई बार हमारी शादी को लेकर बेबुनियाद खबरें पढकर बहुत खराब लगता है ।’ उन्होंने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जो कह रहे थे कि वह विश्व कप खेलना नहीं चाहते । उन्होंने कहा ,‘ मैने कभी नहीं कहा कि मैं विश्व कप नहीं खेलना चाहता । मैने सिर्फ इतना कहा कि चयनकर्ताओं को उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिये जो पिछले कुछ महीने से खेल रहे हैं । मैं हमेशा पाकिस्तान के लिये खेलने को उपलब्ध हूं ।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।