अपमानजनक पोस्ट के लिए लीवरपूल के बालोटेली एक मैच के लिए निलंबित
(India) साथ ही उन पर 25,000 पाउंड का जुर्माना भी लगाया गया है, एक समाचार एजेंसी के अनुसार, एफए ने इटली के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बालोटेली को भविष्य में भी अपने बर्ताव को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है, एफए ने अपने बयान में कहा, "लीवरपूल के खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट डाली थी वह अभद्र और अपमानजनक थी, साथ ही यह एफए के नियमों का भी उल्लंघन है." उल्लेखनीय है कि बालोटेली ने इंस्टाग्राम पर एक कंप्यूटर गेम के चरित्र सुपर मारियो की तस्वीर डाली थी, जिसमें लिखा था, "छलांग किसी काले आदमी की तरह लगाओ और पैसे बटोरो किसी यहूदी की तरह." बालोटेली ने पहले अपने इस पोस्ट पर कहा था कि यह अपमानजनक नहीं है. बाद में हालांकि उन्होंने माफी मांग ली.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।