पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व झारखंड का चुनाव लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के लिए पहला टेस्ट होगा। दोनों ने झारखंड में कड़ी मेहनत की है. उन्होंने कहा कि झारखंड चुनाव के बाद पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत से प्रचार में जुटेगी. जब तक नीतीश और लालू प्रसाद को चुनाव में पराजित नहीं करेंगे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे. वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनावों में लोगों ने नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट किया है. इसलिए हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार बनी. अब बिहार इसका इंतजार कर रहा है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।