भारतीय बल्लेबाजों की उछाल भरी पिच पर कमजोरी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के फेल होने की वजह से भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चैथे ही दिन चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही मेजबान कंगारुओं ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इसके साथ ही ब्रिस्बेन में भारत के अब तक न जीतने का कलंक इस मैच में भी नहीं धुल पाया। भार ने अब तक इस मैदान पर छह मैच खेले हैं, लेकिन उसे एक में भी जीत नहीं मिली है। पांच मैंच में भारत हारा है, जबकि एक ड्रॉ रहा है। दूसरी ओर, इस मैदान पर आस्ट्रेलिया 1988 के बाद से अब तक नहीं हारा है। दिन की शुरुआत एक विकेट पर 71 रन से करने वाले भारत की दूसरी पारी 224 रन पर सिमट गई। भारत ने सुबह सिर्फ 16 रन जोड़कर चार विकेट गंवाए और अंततरू उसके सभी बल्लेबाज 64.3 ओवर खेलने के बाद पविलियन लौट गए। कलाई की चोट से घायल सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने जुझारू पारी खेलते हुए 81 रन बनाए। वह छठा विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट गंवाए, लेकिन इस दौरान टीम नियंत्रण में दिखी और उसने गाबा में चैथे ही दिन छह विकेट पर 130 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।