मदन मित्रा ने लिए सीपीएम नेताओं के नाम
(India)
शारदा चिटफंड घोटाले में 2 जनवरी तक जेल भेजे गए पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा ने इस मामले की जांच को राजनीतिक रंग दे दिया है। उन्होंने सीपीएम के तीन नेताओं मोहम्मद सलीम, रॉबिन देब और सुजान चक्रवर्ती को इस घोटाले के पीछे बताया। जिसके बाद अब सीबीआई तृणमूल के दो और नेताओं पर कार्रवाई कर सकती है। वहीं, मित्रा की जमानत याचिका का विरोध करते हुए सीबीआई वकील पार्थ सारथी ने कहा कि हमें मित्रा की पुलिस कस्टडी नहीं चाहिए। हम 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर जेल में उनसे पूछताछ करने की इजाजत चाहते हैं। फिलहाल, मदन मित्रा के तरफ से लगाए गए आरोपों के बाद मोहम्मद सलीम, रॉबिन देब और सुजान चक्रवर्ती को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। लेकिन कभी भी उन्हें पुलिस हिरासत में लिया जा सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।