(MAHARASHTRA, India)
धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर मोदी सरकार पर लगातार विपक्ष के निशाने पर है, जहां एक ओर धर्मांतरण के मुद्दे पर पीएम लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं लेकिन सरकार के लोग पीएम का बचाव कर रहे हैं, एनडीए के घटक दलों में से एक शिवसेना ने भी आज अपने मुखपत्र 'सामना' में सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का राज आने के बाद राममंदिर से लेकर धर्मांतरण तक एक बार फिर चर्चा में है, शिवसेना का कहना है कि अपने विचारों का राज देश में आने के कारण अगर कुछ लोगों को लगता है कि उन विचारों के लिए ही जोरदार काम किया जाए तो इसमें गलत क्या है? धर्म परिवर्तन को लेकर शिवसेना ने अपना रुख साफ कर दिया है. 'सामना' में धर्म परिवर्तन पर छपे लेख में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने धर्म परिवर्तन का समर्थन किया है, लेकिन सरकार से पूछा है कि उनका समर्थन है या नहीं इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है लिहाजा सरकार अपना रुख साफ करे, 'सामना' में कहा गया है, ''इन दिनों जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर देश में तूफान उठा हुआ है, हर कोई अपने स्वार्थ की राजनीति में जुटा हुआ है, केंद्र में भारतीय जनता पार्टी का राज आने के बाद देश में हिंदूवादी संगठनों का बल बढ़ा है, राम मंदिर से लेकर धर्मांतरण तक एक बार फिर चर्चा में है, अपने विचारों का राज देश में आने के कारण कुछ लोगों को लगता है कि उस विचारों के लिए ही जोरदार काम किया जाए, तो इसमें गलत क्या है? मोदी की कृपा के कारण ही देश में हर ओर बीजेपी का झंडा लहरा रहा है.''
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।