(DELHI, India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भिवानी में प्रचार के दौरान भाजपा की तरफ से 2014 में समान रैंक, समान पेंशन का चुनावी वादा किया था और स्वामी ने पर्रिकर को इस योजना को लागू करने की उन्हें याद दिलाई। भिवानी में अपने भाषण में मोदी ने कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो भाजपा सरकार समान रैंक, समान पेंशन योजना को लागू करके सेना के पूर्व कर्मियों के साथ न्याय करेगी। स्वामी के मुताबिक, पर्रिकर ने उन्हें बताया कि वह पूर्व सैनिकों की संतुष्टि के लिए सामाधान तलाशने की दृष्टिकोण से मामले को देख रहे हैं और गंभीरता से अध्ययन कर रहे हैं। रक्षा मंत्री ने स्वामी को आश्वासन दिया कि अगले साल फरवरी में बजट पेश किये जाने के समय एक रैंक, एक पेंशन के मुद्दे पर एक घोषणा किये जाने की उम्मीद है। एक रैंक, एक पेंशन के अलावा स्वामी ने पर्रिकर के समक्ष चीन की रक्षा क्षमता के बारे में कुछ रणनीतिक मुद्दे भी उठाए।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।