झारखंड : रघुवर दास की दौड़ में सबसे आगे
(India)
झारखंड विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद वहां सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि झारखंड में सरकार बीजेपी की बनना तय है और 81 सीटों में से 42 सीटों पर भाजपाई प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। फिलहाल चर्चाओं के अनुसार रघुवर दास का नाम इसमें सबसे ऊपर लिया जा रहा है। वही सरयू दास और सुदर्शन भगत का नाम भी चर्चाओं में है और अब पार्टी आलाकमान को इस बारे में अंतिम फैसला करना है। देखना होगा कि पार्टी आलाकमान किसे सीएम पद का ताज पहनाती है। इसे लेकर बुूधवार को दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की अहम बैठक होगी। जिसमें सीएम पद के उम्मीदवार पर मुहर लगने की संभावना है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।