एमपी में बीजेपी के विशाल सदस्यता महाअभियान की शुरुआत
(India)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी के 10 करोड़ सदस्य बनाकर इसे दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाना है। वैष्णव स्टेडियम में बीजेपी के विशाल सदस्यता महाअभियान की शुरुआत करते हुए शिवराज ने कहा कि अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी है। इसके नौ करोड़ सदस्य हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने वाली है। इसलिए शाह ने देश में बीजेपी के 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी के डेढ़ करोड़ और इंदौर में 10 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। शिवराज ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 महीने के अंदर ही देश में पॉलिसी पैरालिसिस का दौर समाप्त कर दिया है। पहले फैसले ही नहीं होते थे और अब तेजी से निर्णय लिए जा रहे हैं। जिससे देश में तेजी से विकास हो रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।