(India)
पठान जब रिलायंस क्रिकेट स्टेडियम में बल्लेबाजी कर रहे थे तो वह एक युवा दर्शक की टिप्पणियों से नाराज हो गये। बडौदा क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहेल पारिख के अनुसार, दर्शक मैच के दौरान पठान और अन्य खिलाड़ियों पर ‘अभद्र टिप्पणियां’ कर रहा था। पारिख ने कहा, ‘यह युवक चिल्ला रहा था और जब पठान तथा अंबाती रायुडू जैसे अन्य खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन पर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था। पठान इस तरह के व्यवहार को सहन करने के मूड में नहीं थे। इसलिए आउट होने के बाद उन्होंने युवक को ड्रेसिंग रूम में बुलाया और उसे कथित रूप से दो थप्पड़ मारे।’ पारिख के अनुसार, जब यूसुफ के छोटे भाई इरफान पठान को इस घटना के बारे में पता चला तो वह स्थिति नियंत्रण में करने के लिए ड्रेसिंग रूम में आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।