(DELHI, India)
सूत्रों ने बताया कि मोदी वाराणसी में अस्सी घाट जायेंगे जहां वे स्वच्छता अभियान की प्रगति का जायजा लेंगे जिसे उन्होंने पिछले महीने शुरू किया था । मोदी ने आठ नवम्बर को अपने ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के हिस्से के रूप में गंगा के किनारे अस्सी घाट पर जमा गाद निकालने के लिए कुदाल उठायी थी । मोदी बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय भी जायेंगे जहां वे मदन मोहन मालवीय के नाम पर अध्यापक शिक्षा के लिए एक अंतर विश्वविद्यालय केन्द्र की आधारशिला रखेंगे । इस केन्द्र के एक स्वायत्त इकाई के रूप में काम करने की संभावना है जिसके बारे में विस्तृत ब्यौरा प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान दिया जायेगा । बीएचयू में मोदी द्वारा वाराणसी महोत्सव का शुभारंभ किये जाने की भी संभवना है। वाराणसी में मोदी डीजल इंजन कारखाना के विस्तार की आधारशिला रखेंगे साथ ही शहर में एक स्टेडियम के विस्तार का भी शिलान्यास करेंगे ।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।