पीएम मोदी ने वाजपेयी को उनके 90वें जन्मदिन पर बधाई दी
(DELHI, India) उन्होंने कहा कि वाजपेयी के प्रति सम्मान जताने का इससे बढ़िया तरीका नहीं हो सकता कि हम उनके जन्मदिन को 'सुसाशन दिवस' के रूप में मनाने जा रहे हैं। मोदी ने ट्वीट किया, अटली जी के प्रति सम्मान जताने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता कि हम उनके जन्मदिन को 'सुशासन दिवस' के रूप में मना रहे हैं और वचन लेते हैं कि इसके लिए स्वयं को समर्पित करेंगे। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "आने वाले वर्षो में विकास तथा सुशासन ही प्रमुख होंगे। आइये, साथ मिलकर लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करें और एक विकसित भारत का निर्माण करें। भाजपा के वरिष्ठ नेता वाजपेयी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।