सुशासन दिवस के मौके पर वाराणसी पहुंचे PM मोदी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
(Pindra**, Varanasi) पीएम मोदी आज लगभग सवा बारह बजे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। पिछले महीने 8 नवंबर को इसी घाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने गंदगी साफ करने के लिए फावड़ा उठाया था। तब मोदी को गंगा पूजा के लिए अस्थाई तौर पर बनाए गए मंच तक पहुंचना था और वहां तक पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते की सफाई करने में दूसरों की मदद करनी शुरू कर दी थी। अब करीब डेढ़ महीने बाद वो जायजा लेंगे कि घाट और आसपास के इलाके में सफाई अभियान ने कितना जोर पकड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को भी खास तौर पर सजाया गया है। सुबह मोदी मोदी मालवीय की प्रतिमा पर माला भी चढ़ाएंगे। अपने पांच घंटे के वाराणसी दौरे में प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले अस्सी घाट का ही निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बीएचयू में अंतर विश्वविद्यालय शिक्षा केंद्र का शिलान्यास करेंगे। बीएचयू में वाईफाआई सुविधा की शुरुआत करेंगे। मोदी तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए युक्ति नाम से योजना की शुरुआत करेंगे। डीएलडब्ल्यू में न्यू लोकोमोटिव कारखाने का शिलान्यास करेंगे, डीएलडब्ल्यू में ही स्टेडियम विस्तार करने का शिलान्यास करेंगे। इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मोदी अपने चार प्रस्तावकों से भी मिल सकते हैं। इनसे वो शहर में विकास की तमाम योजनाओं पर बात कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर के करीब 30 किलोमीटर के रास्ते पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।