महिला मुक्केबाज सरिता देवी पर लगे प्रतिबंध के संबंध में दाखिल एक जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉक्सिंग इंडिया से जवाब मांगा है। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में एशियाई खेलों के दौरान मुक्केबाजी के मुकाबले में विवादित हार के बाद सरिता देवी ने कांस्य पदक लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने सरिता देवी पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है। ये प्रतिबंध उनके कोच और उनके पति पर भी लगाया गया है। कोर्ट ने सवाल किया है कि बीआई ने एआईबीए में इस फैसले के खिलाफ अपील क्यों नहीं की। कोर्ट ने जवाब दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी 2015 तय की है। जबकि एआईबीए में सरिता देवी पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ अपील करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी 2015 है। दूसरी ओर कोर्ट ने बाॅक्सिंग इंडिया से जवाब मांगा तो है। लेकिन जवाब देगा कौन। बाॅक्सिंग इंडिया अस्तित्व में ही नहीं है। भारतीय ओलंपिक संघ ने बाॅक्सिंग इंडिया को कुछ दिन पहले ही निलंबित कर दिया था.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।