झारखंड की यह 10 वीं और बीजेपी की पांचवी सरकार होगी, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 81 सदस्यीय सदन में बीजेपी और आजसू गठबंधन को 42 सीटें मिली हैं,
कौन हैं रघुवर दास?
रघुवर दास छात्र जीवन से ही राजनिति में सक्रिय रहे हैं, टाटा स्टील में मजदुर के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की लेकिन जनहित के कार्यो में रुचि रखने वाले रघुवर दास ने एक मजदुर से लेकर झारखंड के उपमुख्यमंत्री तक का सफ़र तय किया, अब वह झारखंड के मुख्यमंत्री का सफ़र तय करने जा रहे है, रघुवर दास साधारण परिवार से हैं उनका पैतृक गांव छत्तीसगढ़ का बोधी पात्री है जबकि जमशेदपुर में उनका घर भालू वासा में है, लेकिन वर्तमान में वे टिस्को कंपनी के एग्रिको में रहते है, रघुवर दास के पिता स्वर चमन राम टाटा स्टील कंपनी के लोको ट्रेन में मजदुर का काम करते थे,,रघुवर दास तीन भाई तीन बहन हैं, उनकी शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई, बीएससी कापरेटिव कॉलेज जमशेदपुर में 1980 में उनकी पढ़ाई पूरी हुई, उनकी शादी 11 मार्च 1978 में हुई, उनके एक बेटा ललित दास और एक बेटी रेणु साव है,,,दो बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बने, छात्र जीवन में छात्र संघर्ष समिति के संयोजक रहे और जमशेदपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संघर्ष किया, जमशेदपुर में उन्होंने जयप्रकाश आन्दोलन का नेतृत्व किया और 1976-77 में जनता पार्टी की राजनितिक में सक्रिय रहे, 1980 मेंबीजेपी के स्थापना काल से ही बीजेपी की राजनिति से जुड़े और मुंबई में हुए प्रथम अधिवेशन 1980 में भाग लिया, सीता राम डेरा मंडल बीजेपी के अध्यक्ष व जिला बीजेपी के महामंत्री, उपाध्यक्ष और जिला बीजेपी के महामंत्री, उपाध्यक्ष पद पर रहे
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।