माउंट एवरेस्ट जाएगा क्रिकेटर फिल ह्यूज का बल्ला
(India) इस संबंध में क्रिकेट आस्ट्रेलिया को पत्र लिखा है और वे इस पर काम रहे हैं। यह पत्र सीए चेयरमैन वाली एडवर्डस को लिखा गया है। एक वेबसाइट से मुताबिक नेपाल ने सीए से पूछा है कि क्या ह्यूज का एक बल्ला, उसकी पोशाक का कुछ हिस्सा और सीए का ध्वज मार्च-अप्रैल में पर्वतारोहण के अगले सत्र के दौरान दुनिया के सर्वोच्च शिखर पर ले जाया जा सकता है। ’ वेबसाइट के अनुसार एडवर्डस ने कहा, ‘यह शानदार सम्मान है। ’ इस बीच क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने लोगों ने पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज के नाम पर पैसा बनाने वालों को रोकने के लिये ‘63 नाटआउट’ को ट्रेडमार्क कर दिया है। ह्यूज की पिछले महीने सिडनी में बाउंसर लगने से मौत हो गयी थी। तब वह 63 रन पर खेल रहे थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।