(JAMMUandKASHMIR, India)
दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कथित तौर पर चुनाव परिणाम वाले दिन एक ऑटोमैटिक राइफल से गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ‘व्हाट्सएप’ जैसी सोशल नेटवर्किंग एप्प पर फैल गया है। इसमें पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता अपने आवास पर एके 47 राइफल से कथित तौर गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि मीर ने गोलियां चलाने से मना किया है और अपने राजनीतिक विरोधियों पर छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो लाने का आरोप लगाया। मीर ने बताया कि मैंने कोई गोली नहीं चलाई। मेरी जीत के बाद वहां शोरगुल हो रहा था और मेरे एक पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) की राइफल जमीन पर गिर गई थी जिसे मैंने उठाया और उसे वापस कर दिया। गौरतलब है कि मीर ने सोनावर विधानसभा सीट से उमर को 4,700 मतों के अंतर से हराया और जम्मू कश्मीर के ऐसे पहले नेता बन गए जिसने मौजूदा मुख्यमंत्री को हराया हो।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।