गृह मंत्री राजनाथ सिंह कहा-मुझे नतीजे चाहिए, सेना ने असम में ऑपरेशन किया तेज
(DELHI, India) राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ से सुरक्षा स्थिती पर समीक्षा करने को कहा है। जनरल सुहाग ने गृह मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद कहा, "हम असम में अपने ऑपरेशन को तेज करने जा रहे हैं। इससे ज्यादा मैं कोई और जानकारी नहीं दे सकता।" इसी दौरान राजनाथ सिंह ने पीडितो के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही सिंह ने इस घटना को नरसंहार बताते हुए कहा कि आतंक के खिलाफ एक समयबद्ध कार्रवाई होगी। गृहमंत्री ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज ने भुटान सरकार से भी बात की है। जिसपर भुटान सरकार ने आश्वासन दिया है कि वो आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। राजनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितो के परिजनों को दो लाख रूपए मुआवजा देने की घोषणा की है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही सीएपीएफ की 50 कंपनियां असम भेज दी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार असम में हुए नरसंहार की एनआईए जांच भी करा रही है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।