(JAMMUandKASHMIR, India)
पीडीपी ने मुफ्ती मोहम्मद सईद को 6 साल तक सीएम बनाने समेत पांच शर्ते रखीं हैं, जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी और पीडीपी के बीच बात आगे बढ़ी है, बीजेपी महासचिव राम माधव ने कहा है कि पीडीपी के साथ पहले दौर की बातचीत पूरी हुई है, अभी बातचीत जारी है, राम माधव ने कहा है कि सीएम को लेकर कोई विवाद नहीं है, बीजेपी अपना मुख्यमंत्री चाहती है लेकिन बड़ी पार्टी पीडीपी है, पीडीपी के पास 28 विधायक हैं, बीजेपी के पास 25 विधायक हैं, दोनों के साथ आने से सरकार बनती है, बीजेपी विधायक निर्मल सिंह दावा कर रहे हैं कि बीजेपी के पास 35 विधायकों का समर्थन है, बीजेपी और पीडीपी की नजदीकियों को देखते हए कांग्रेस के सलमान सोज ने पीडीपी को समर्थन का ऑफर दे दिया है, सोज ने कहा है कि जनादेश पीडीपी को मिला है, सरकार उसे बनानी चाहिए, कांग्रेस उसे समर्थन देने को तैयार है, पीडीपी ने अभी तक साफ नहीं किया है कि वह क्या करने वाली है, हालांकि पहले खबर थी कि बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस में बातचीत चल रही है, लेकिन निवर्तमान सीएम उमर अब्दुल्लाह ने अब बीजेपी से किसी भी डील की खबर से इनकार किया है, कल देर रात उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी, आपको बता दें कि पीडीपी को 28 सीटें मिली हैं तो बीजेपी 25 सीटें जीत पाने में कामयाब रही है, कांग्रेस 12 और उमर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें जीती हैं
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।