मोदी लहर के दम पर झारखंड में सरकार बनाने के बाद अब झारखंड में सीएम की ताजपोशी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता रघुवर दास कल झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे, दास राज्य के पहले गैर आदिवासी सीएम होंगे. इससे पहले बीजेपी के अर्जुन मुंडा आदिवासी सीएम थे.गैर आदीवासी सीएम रघुवर दास के विरोध में झारखंड में आज आदिवासी संगठनों ने बीजेपी के इस फैसले के खिलाफ बंद आहवान किया है.इस बंद में झारखंड में 20 से ज्यादा छोटे-बड़े आदिवासी संगठनों शामिल हैं. बंद को राजनीतिक दल झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी समर्थन प्राप्त है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।