मूल रूप से छतीसगढ़ के हैं रघुबर दास
(India)
झारखंड के 14 साल के इतिहास में रघुबर दास पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। रांची के बिरसा मुंडा ग्राउंड में 28 दिसंबर को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रघुबर दास 1995 से लगातार विधायक रहे हैं और वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।1980 से ही बीजेपी से जुड़े रहे रघुबर दास पहली बार 1995 में विधायक बने थे और उसके बाद लगातार पांचवीं बार विधायक बने हैं। दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके दास ने इस बार उन्होंने करीब 70 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले रघुबर दास 30 दिसंबर 2009 से 29 मई 2010 तक झारखंड के उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। वह टाटा स्टील में काम करते थे। 1995 से वह जमशेदपुर ईस्ट सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। वह गैर आदिवासी मूल के हैं और पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था और उनके पिता जमशेदपुर में टाटा स्टील में खलासी का काम करते थे। छात्र जीवन में रघुवर दास जेपी आंदोलन से भी जुड़े रहे और उसके बाद सक्रिय राजनीति में आ गए। साधारण परिवार से आने वाले रघुवर दास का पैतृक गांव छत्तीसगढ़ का बोधी पात्री है। जबकि जमशेदपुर में उनका घर भालू वासा में है। लेकिन आजकल वह टिस्को कंपनी के एग्रिको में रहते हैं। रघुवर दास तीन भाई तीन बहन हैं। उनकी शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई। बीएससी कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से 1980 में उपनी पढ़ाई पूरी की। उनकी शादी 11 मार्च 1978 में हुई थी। उनके एक बेटा ललित दास और एक बेटी रेणु साव हैं.........

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।