शेन वॉटसन हुए निराश, नहीं खेल पाए बड़ी पारी
(India)
ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला क्रिकेटर शेन वॉटसन निराश हैं कि वे अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन वॉटसन अर्धशतक बनाकर पैवेलियन लौटे, जबकि उन्हें देखकर लग रहा था कि वे शतक बना सकते हैं। वॉटसन ने कहा कि मैं एक बार फिर जल्दी आउट हो गया। मैं इससे निराश हूं। मुझे लगा कि काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं लेकिन दुर्भाग्य से एक बार फिर आउट हो गया। इससे मुझे खराब लग रहा है। मैच के पहले दिन वॉटसन 52 रन बनाकर आउट हुए। इस अर्धशतक के साथ वॉटसन खराब स्कोर के क्रम को तोड़ने में सफल रहे लेकिन शतक नहीं बना सके। अपने टेस्ट करियर में वॉटसन ने 23 अर्धशतक बनाए हैं, लेकिन वे सिर्फ चार शतक पूरे कर सके हैं। मैच की कमेंटरी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि वॉटसन हमेशा अच्छी शुरुआत करता है, लेकिन उन्हें इसे बड़ी पारी में बदलना सीखना होगा। वॉटसन ने हालांकि कहा कि वह इस गलती को दोबारा नहीं दोहराएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।