जेडीयू ने किया झारखंड बंद का समर्थन
(India)
जेडीयू नेता के. सी. त्यागी ने झारखंड बंद का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश का निर्माण आदिवासियों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रख कर बनाया गया था. लेकिन दुर्भाग्य है कि बीजेपी ने इस पंरपरा को बदल दिया... और एक गैर-आदिवासी को सीएम बनाकर सारे सवालों को बंद कर दिया जिनके आधार पर झारखंड को बनाया गया था। वहीं बीजेपी नेता सुधांशु मित्तल ने झारखँड बंद और गैर-आदिवासी सीएम के मामले पर कहा कि पार्टी जनादेश का पालन कर रही है.... और जनादेश का अर्थ जात या धर्म से नहीं है.. उन्होंने कहा कि जनादेश का अर्थ सुशासन से है..साथ ही झारखंड बंद के मुद्दे पर मित्तल ने कहा कि जनता इससे इत्तेफाक नहीं रखती.. और ये कुछ राजनीतिक दलों की करतूत है जो अपनी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं...।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।