कुछ समय से टेस्ट कप्तान के रूप में जूझ रहे हैं धोनी: सौरव गांगुली
(India) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज के दौरान विशेषज्ञ कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे गांगुली ने वनडे कप्तान के रूप में धोनी के रिकॉर्ड को शानदार करार दिया लेकिन कहा कि यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज पांच दिवसीय प्रारूप में पिछले कुछ समय से जूझ रहा है। गांगुली ने कहा, यह सिर्फ इन दो मैचों की बात नहीं है, पिछले कुछ समय से ऐसा (धोनी जूझ रहा है) हो रहा है। वह टीम को टेस्ट मैच के स्तर पर नहीं ला पा रहा है। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है लेकिन टेस्ट कप्तान के रूप में उसे काफी समय मिल गया है, लगभग 60 टेस्ट मैच। मुझे लगता है कि उसे काफी समय मिला है। गांगुली ने इस दौरान उप कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य करार दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वह (कोहली) भविष्य है। वह भारत का कप्तान बनेगा। आपको सकारात्मकता की जरूरत है। आपको सकारात्मक कप्तान की जरूरत है। धोनी विश्व कप में कप्तानी करेगा और फिर देखते हैं कि क्या होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।