(DELHI, India)
टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान गृह मंत्री ने असम सरकार को आश्वस्त किया कि बोडो के बागी समूह एनडीएफबी द्वारा की गई हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहयोग मुहैया करायी जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सिंह ने केंद्रीय गृह सचिव अनिल गोस्वामी को निर्देश दिया कि असम में राहत शिविरों में सुविधाओं की कमी के बारे में आ रही खबरों पर गौर करें। गत मंगलवार और बुधवार को एनडीएफबी के हमले और इसके जवाब में हुई हिंसा में 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गृह मंत्री ने बुधवार और वृहस्पतिवार को असम के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।