ऑस्‍ट्रेलिया के पहले विश्व कप मैच में नहीं खेल पाएंगे क्लार्क
(India) दाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने स्वीकार किया है कि वह शायद 14 फरवरी तक फिट नहीं हो पाएंगे जब सहमेजबान आस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। क्लार्क ने एक चैनल पर कमेंटरी के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह मेरे लिए वास्तविकता है कि मैं पहले मैच के लिए शत प्रतिशत फिट हो जाउंगा लेकिन मुझे लगता है कि निश्चित तौर पर मैं विश्व कप के अधिकांश हिस्से के लिए फिट और उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विश्व कप के लिए चुने जाने वाले 15 खिलाड़ियों के साथ यह फायदा है कि अगर आप फिट नहीं हो तो आपको टूर्नामेंट से बाहर करके आपकी जगह किसी और को लाया जा सकता है। मुझे लगता है कि चयनकर्ता मुझे यह मौका देंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।