(India)
सुबह भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्द पवेलियन भेजने के बाद आस्ट्रेलिया ने रोजर्स (69), मार्श (नाबाद 62) और डेविड वार्नर (40) की पारियों की मदद से अपनी बढ़त मजबूत की, लंच के बाद बारिश भी आई जिसके कारण 85 मिनट तक खेल रूका रहा और दिन के ओवरों का कोटा पूरा करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त खेल हुआ, दिन का खेल खत्म होने पर रेयान हैरिस आठ रन बनाकर मार्श का साथ निभा रहे थे, मार्श ने अब तक अपनी पारी में 131 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्का मारा है, भारत की ओर से इशांत शर्मा ने 49, रविचंद्रन अश्विन ने 56 जबकि उमेश यादव ने 73 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए. मोहम्मद शमी ने 75 रन देकर एक विकेट हासिल किया, आस्ट्रेलिया ने चार मैचों की श्रृंखला के पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है, इससे पहले भारत ने आज दिन की शुरूआत आठ विकेट पर 462 रन से की और तीन रन जोड़कर उसने अपने बाकी दोनों विकेट भी गंवा दिए जिससे आस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 65 रन की बढ़त मिली, मोहम्मद शमी (12) और उमेश यादव (00) दोनों को मिशेल जानसन ने आउट किया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।