(MAHARASHTRA, India)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में दाऊद के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग की है। शिवसेना ने सरकार की इच्छाशक्ति पर सवाल उठाए हैं। इसमें दाऊद तक पहुंचने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि क्या भारत अमेरिका जैसी हिम्मत दिखा पाएगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि क्या दाऊद के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। क्या ओसामा बिन लादेन के खिलाफ की गई अमेरिकी कार्रवाई की तरह इसे सरकार अंजाम दे पाएगी? आलेख में कहा गया है कि लादेन की तरह दाऊद पर भी सैनिक कारवाई की जाए। जिस तरह अमेरिका ने ओसामा के खिलाफ सैनिक कारवाई की गई थी उसी तरह भारत को भी दाऊद के खिलाफ अपनी ताकत दिखानी चाहिए। दाऊद इब्राहिम की आवाज के टेप संबंधी खबर मीडिया में आने को लेकर सामना में निशाना साधा गया है। सामना में लिखा गया है, हमारी ओर से कहा जाता है कि दाऊद की हर हरकत पर हमारी नजर है, लेकिन उसका उपयोग क्या? लादेन के संदर्भ मे अमेरिका ने जो हिम्मत दिखाई वह हिम्मत हमारे शासनकर्ता दिखानेवाले हैं क्या? गौर हो कि अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की आवाज कई सालों के बाद बीते दिनों सामने आई है। खूफिया एजेंसियों ने दाऊद की आवाज को टेप किया है। इस एजेंसी का दावा है कि ये आवाज भारत के मोस्ट वांट डॉन दाऊद की है। यही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि दाऊद की लोकेशन पाकिस्तान के कराची शहर की है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।