(India)
पोंटिंग घरेलू टूर्नामेंट में जेसन बेहरेनडोर्फ और संधू की तेजी गेंदबाजी जोड़ी की फार्म से प्रभावित हैं जबकि तीन बार के इस विश्व चैम्पियन का मानना है कि 20 वर्षीय एशटन एगर को विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है। पोंटिंग ने कहा, पर्थ स्कोरचर्स के जेसन बेहरेनडोर्फ ने बिग बैश में अब तक मेरी नजर में शानदार प्रदर्शन किया है और उसका घरेलू रिकार्ड भी अच्छा है। दूसरी तरफ न्यू साउथ वेल्स में जन्में संधू ने 29 लिस्ट ए मैचों में 24.36 की औसत से 52 विकेट चटकाए हैं और पोंटिंग का मानना है कि छह फुट तीन इंच लंबा यह गेंदबाज सीमित ओवरों के क्रिकेट में अहम भूमिका निभा सकता है। संधू के माता पिता पंजाब से आस्ट्रेलिया गए थे।पोंटिंग ने कहा, और गुरिंदर सिंह संधू एक अन्य खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि लघु प्रारूप में वह शानदार गेंदबाज है। उसने टी20 मैचों में डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की है और संभवत: यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें आस्ट्रेलिया ने सीमित ओवर के मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।