पीडीपी ने बीजेपी को दिया झटका
(India)
जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन को लेकर पीडीपी ने बीजेपी को झटका दिया है। पीडीपी ने तीन साल सीएम के रोटेशन फॉर्मूले को खारिज कर दिया है। जबकि कांग्रेस की ओर गुलाम नबी आजाद ने पीडीपी को बिना शर्त समर्थन की बात दोहराई है, वहीं खबर यह भी है कि पीडीपी अपनी धुर विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ महागठबंधन करने की तैयारी में है। दूसरी ओर, मुस्लिम बहुल राज्य में सत्ता में आने के प्रयास कर रही बीजेपी ने पीडीपी के साथ भी नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ भी बात की है, वहीं पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ महागठबंधन को भी एक विकल्प बताने संबंधी इशारा दिया है। हालांकि, ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह बीजेपी पर दबाव बनाने की रणनीति भी हो सकती है, जिसके लिए पीडीपी ने कड़ी शर्तें लगा दी हैं । इसी बीच खबर है कि पीडीपी और भाजपा ने राज्यपाल से भेंट करने की पूरी तैयारी कर ली है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती 31 दिसंबर और भाजपा एक जनवरी को राज्यपाल एनएन वोहरा से मिलने जाएंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।