(DELHI, India)
धोनी के लंबी अवधि के प्रारूप से संन्यास लेने पर टिप्पणी करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि वह अब भी वनडे कप्तान है और भारत को विश्व कप में उनकी जरूरत पड़ेगी जहां भारतीय टीम खिताब का बचाव करने के लिये खेलेगी। लेकिन मेरी निजी राय है कि वह अभी दो तीन साल और खेल सकते थे क्योंकि भारत को अगले साल घरेलू सरजमीं पर काफी टेस्ट खेलने हैं तथा वह फिर से भारत को शीर्ष पर पहुंचा सकते थे। उन्होंने कहा कि दुनिया उन्हें ऐसे कप्तान के रूप में याद करेगी जिन्होंने पूरे दबदबे के साथ कप्तानी की। वह बल्ले से मैच विजेता है और विकेटकीपिंग की उनकी खास शैली है। वह हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहता था कि ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रहे। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि धोनी का योगदान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिये जो हासिल किया वह बेमिसाल है। उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।