(India)
पांच सप्ताह पहले इसी मैदान पर शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान ह्यूज को सीन एबट का बाउंसर लगा था। छह जनवरी से यहां भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट खेला जाना है और इस दौरान सदस्यों के पवेलियन के सामने की दीवार पर ह्यूज की स्मृति में एक कांसे की पट्टिका का अनावरण किया जायेगा। इसमें एससीजी पर ह्यूज के करियर का ब्यौरा होगा जहां उसने 2007 में न्यू साउथवेल्स के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था और आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। सदस्यों के स्टैंड के बाहर ह्यूज के कैरियर की झांकी पेश करते 63 बल्ले भी रखे जाएंगे। ह्यूज ने अपनी आखिरी पारी में नाबाद 63 रन बनाये थे। एससीजी म्युजियम में भी एक नुमाइश लगाई जाएगी जिसमें लोगों द्वारा ह्यूज को दी गई श्रृद्धांजलि होगी। आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ के सीईओ एलेस्टेयर निकोलसन ने कहा कि खिलाड़ियों के लिये इस मैदान पर लौटना कठिन होगा। उन्होंने कहा, एससीजी पर लौटना खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।