माइक हसी हो सकते है टीम इंडिया के अगले कोच
(DELHI, India) धोनी के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के साथ ही अब ड्रेसिंग रूम में कोच डंकन फ्लेचर की भी उलटी गिनती शुरू हो गई है। वर्ल्ड कप के बाद फ्लेचर का बीसीसीआई के साथ करार खत्म होने जा रहा है और ऐसे में धोनी सोचते हैं कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल हसी इस जॉब के लिए फिट बैठते हैं। लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेबलियाई बल्लेरबाज हसी ने कहा कि वे उन खबरों से हैरान है। धोनी ने हसी का नाम भी बोर्ड को सुझाव के तौर पर दिया है। इसके पीछे एक वजह हसी और धोनी के बीच की गहरी दोस्ती भी मानी जा रही है। हसी धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल भी खेल चुके हैं। धोनी हसी में एक गहरी सोच वाला व्यक्ति और अच्छा मैनेजर देखते हैं। उन्हें लगता है कि वे कर्सटन की ही तरह ड्रेसिंग रूम में फिर से शांति और सौहार्द ला सकते हैं। लेकिन यह बात किसी से छुपी नहीं है कि टीम इंडिया को अभी भी गुरू गैरी की कमी महसूस होती है और वो उनके साथ बिताया समय याद करते हैं। अब देखना यह है कि धोनी के इस सुझाव को बीसीसीआई मानता है या नहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।