‘मैंने कभी पद्म भूषण की मांग नहीं की’
(India)
प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार को लेकर उठे विवाद के बाद भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि उन्होंने कभी भी इस पुरस्कार की मांग नहीं की। सायना का आवेदन खारिज होने के बाद इस मुद्दे पर उठे विवाद पर सफाई देते हुए शीर्ष शटलर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि दोस्तों मैंने इस पुरस्कार के लिए कभी मांग नहीं की। मेरा सवाल मात्र यह था कि गृह मंत्रालय के पास मेरा नाम क्यों नहीं भेजा गया। उसके बाद ही पुरस्कार को लेकर पैनल कोई निर्णय करता। वर्ष 2010 में पद्मश्री से सम्मानित लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सायना ने कहा कि वह जानती हैं कि दो पद्म पुरस्कारों के बीच पांच साल का अंतराल होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।