बीकानेर के भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघावल ने ज़ी मीडिया से कहा, रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। स्काई लाइट हॉस्पिटेलिटी ने फर्जी तरीके से जमीन खरीदी। उन्होंने कहा, इस जमीन की डील शुरू होते ही मैंने विरोध किया था। यह जमीन रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने जनवरी-2010 में खरीदी थी। इसका खुलासा 2010 में हो गया था, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई नहीं की। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान इस जमीन का मुद्दा खूब उठा। यह जमीन फर्जी कागजात से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (एमएफएफआर) के विस्थापितों के नाम से आवंटित करवा वाड्रा की कंपनी सहित कुछ अन्य को बेच दी गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।