कप्तान के तौर पर धोनी ने बेहतरीन काम किया है: क्लार्क
(India) क्लार्क ने कहा कि वह हैरान हैं कि धोनी ने तीनों प्रारूप में खेलते हुए भी किस तरह अच्छी कप्तानी की। उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि अंतरराष्ट्रीय खेल में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी से कठिन कोई काम होगा। इतनी अपेक्षा, आलोचना और दबाव को किसी और ने इतने बेहतर तरीके से शायद ही झेला होगा जितना एम एस धोनी ने।’’ ‘ तीनों प्रारूप खेलते हुए धोनी ने कप्तानी कैसे की और विकेटकीपिंग भी, मैं हैरान हो जाता हूं। उसने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है और टेस्ट टीम में उसकी कमी पूरा करना मुश्किल होगा। मैं उसे भविष्य के लिये शुभकामना देता हूं।’’ क्लार्क ने कहा कि वह चौथे और आखिरी टेस्ट के दौरान धोनी से मिलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इतने साल में एमएस से कई बार बात की है और ज्यादातर बातें मोटरबाइक के बारे में होती थीं। मुझे मोटरबाइक्स पसंद है, पर उतनी नहीं जितनी उसे। मैं रविवार को उससे बात करूंगा और तब वह मेरी हार्ले भी चला सकता है।’’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।