(India)
इन कारों को स्टार्ट करने से लेकर डोर लॉक, इंजन स्टॉप या फिर टायर प्रेशर चैक करने जैसे कार्य भी किए जा सकते है,,दरअसल हुंडई कारों में ऎसा कंपनी के उस एप ब्लू लिंक मल्टीमीडिया नेविगेशन सिस्टम से होगा जिसे कंपनी 2011 में ही पेश कर चुकी है, इसे कंपनी 2012 हुंडई सोनाटा में दे चुकी है। लेकिन अब इसे एंड्रॉयड वियर एप से सिंक किया जा रहा है जिसके तहत हाथ में पहने जाने वाली इस डिवाइस से भी हुंडई कारों वॉयस कंट्रोल के तहत ऑपरेट किया जा सकता है कंपनी के मुताबिक एंड्रॉयड वियर एप से सिंक होने वाला ब्लू लिंक का यह अपडेटेड वर्जन सीईएस 2015 में डिस्पले किया जा रहा है। इसे 2016 में आने वाली हुंडई एलेंट्रा जीटी तथा हुंडई वॉलेस्टर में दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक इस एप और ज्यादा अपडेट किया जाएगा जिसके तहत यूजर अपने स्मार्टवॉच में ही टायर प्रेशर, टेलिमेटिक्स यूनिट, इलेक्ट्रोपावर स्टीयरिंग समेत ट्रैफिक अपडेट, मौसम, ईधन की कीमत, न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे अपडेट मिलेंगे।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।