देखते हैं कि कोहली कितना आक्रामक कप्तान है : डेविड वार्नर
(India) उन्होंने कहा, ‘मैं उसे देखना चाहता हूं कि वह पिछले टेस्ट की तरह की आक्रामकता दिखाता है या नहीं।’ महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद कोहली टीम की कमान संभालेंगे। वार्नर ने कहा, ‘एम.एस. धोनी खेल के बारे में काफी सोचते हैं और उन्हें इसकी काफी समझ है। उन्हें पता है कि बल्लेबाज को आउट कैसे करना है। वह काफी चतुर कप्तान है।’ उन्होंने कहा, ‘उनके सामने खेलना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है क्योंकि आपके दिमाग में यह हमेशा रहता है कि पता नहीं आज वह कौन सा दाव चलेंगे।’ श्रृंखला के आक्रामक माहौल के बारे में वार्नर ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी को मर्यादा नहीं लांघनी चाहिये लेकिन स्वीकार किया कि वह खुद ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं खुद अतीत में कई बार सीमा लांघ चुका हूं। सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं , हम भी ऐसा करते हैं , ऐसे ही विकेट का जश्न मनाते हैं। हम सभी को ध्यान में रखना चाहिये कि अति उत्साहित ना हों।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।