वेलिंगटन टेस्ट : संगकारा के दोहरे शतक से श्रीलंका मजबूत स्थिति में
(India) संगकारा के कैरियर का यह 10वां सर्वोच्च स्कोर और 11वां दोहरा शतक है। वह सर्वाधिक दोहरे शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के डान ब्रैडमेन से सिर्फ एक दोहरा शतक पीछे है। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में 356 रन बनाकर 135 रन की बढत ले ली। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिये थे। हामिश रदरफोर्ड 12 और टाम लाथम नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। संगकारा अपनी पारी की शुरूआत में टेस्ट क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज हो गए। उन्होंने सबसे तेजी से यह रन पूरे किये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।