(India)
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बयान में कहा कि आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने एससीजी में होने वाले चौथे कामनवेल्थ बैंक पिंक टेस्ट के लिए एकमात्र बदलाव करते हुए चोटिल मिशेल जानसन की जगह मिशेल स्टार्क को टीम में शामिल किया है। मेलबर्न में ड्रा हुए तीसरे टेस्ट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जानसन उबरने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा शेन वाटसन पेट की समस्या से उबर गए हैं जिसके कारण उन्हें कल ट्रेनिंग सत्र से जल्द वापस लौटना पड़ा था। स्मिथ ने स्टार्क के चयन पर कहा कि मुझे यकीन है कि वह एससीजी में अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को बेताब होगा। मुझे लगता है कि बायें हाथ का एक गेंदबाज होना हमारे लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि हमने स्टार्क को बिग बैश लीग में जिस तरह गेंदबाजी करते हुए देखा उससे लगता है कि वह काफी तेज गेंदबाजी कर रहा है। हम उससे बिग बैश लीग जैसे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।