(India)
बीकानेर के ऐतिहासिक करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित किए रहे 22 वें अंतराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव के दूसरे दौर में सांस्कृतिक संध्या मे देश के कोने-कोने से आए कई लोक कलाकारों ने देर रात तक समा बांधा। लोक नृत्यंगना मानसी सिंह पंवार ने भवई नृत्य की नायाब प्रस्तुति देकर विदेशी मेहमानों को भाव-विभोर कर दिया। वहीं देश सहित विदेशों में अपनी प्रस्तृतियां दे चुके लंगूर खां ने केसरिया बालम आवोनी पधारो म्हारे देस और निंबूडा-निंबूडा सहित कई गीतों पर अपनी प्रस्तूति देकर लोगों को नाचने पर विवश कर दिया। इसके अलावा स्पिक मैके चेप्टर और एसबीबीजे की ओर से फड़ पेंटिग और पाबू जी के भजनो की प्रस्तुतियां ने समूचे करणी सिंह स्टेडियम को भक्तिमय बना दिया।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।